किच्छा – केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को लेकर उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सिरौली कला में एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने बजट को देश और आम नागरिकों के हित में बताया।
प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में आम नागरिकों को कई महत्वपूर्ण राहतें दी गई हैं, जिससे मध्यम वर्ग और जरूरतमंद तबके की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उन्होंने कहा, “यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि आम आदमी की जरूरतों और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा, बल्कि सहूलियतें बढ़ेंगी।”
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन ने भी बजट पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह बजट समावेशी विकास की सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, “केंद्रीय बजट में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भी यह बजट अवसरों के नए द्वार खोलेगा।”
वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा, “देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर यह बजट तैयार किया गया है, जो देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।”

वहीं, वरिष्ठ कार्यकर्ता नाज़िम मलिक ने कहा कि यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने वाला है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार का यह बजट गरीब, अल्पसंख्यक और मध्यम वर्ग के लिए उम्मीद की नई किरण है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सामाजिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बजट को देश के विकास और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने वाला बताया। विशेष कर नाज़िम मलिक, बाबू अल्वी, जावेद मलिक, मतलूब अल्वी, हफीज मलिक, जुबेर मलिक, परवेज़ खान, हाजी लईक, इमरान कुरैशी, ज़ीशान मंसूरी, आरिफ प्रधान व गफ्फार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद थे।