
रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट को “विकसित भारत की आधारशिला” बताते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला दूरदर्शी विजन है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भारत आज कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर है। देश ने 35 करोड़ टन से अधिक का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन किया है और चावल उत्पादन में भारत विश्व में अग्रणी बन चुका है। दूध और मछली उत्पादन में भी भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भारत आज कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर है। देश ने 35 करोड़ टन से अधिक का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन किया है और चावल उत्पादन में भारत विश्व में अग्रणी बन चुका है। दूध और मछली उत्पादन में भी भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीनों में ही एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का स्मार्टफोन निर्यात ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सफलता को दर्शाता है।
सांसद भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। मुद्रा योजना के तहत 38 लाख करोड़ रुपये का ऋण देकर करोड़ों लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है, वहीं भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
सुरक्षा और विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में उल्लेखनीय कमी आई है। सीमावर्ती इलाकों के विकास के लिए 11,639 करोड़ रुपये का विशेष बजट और वंदे भारत ट्रेनों व चिनाब ब्रिज जैसी परियोजनाएं देश की बदलती तस्वीर को दर्शाती हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।





















