रुद्रपुर – 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक रुद्रपुर में प्रस्तावित “महाकौतिक – उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव 2026” को प्रशासनिक अनुमति न मिल पाने के कारण स्थगित/रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी आयोजन संस्था ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन इंडिया (रजि.) के संस्थापक दीपक पांडेय ने दी।
दीपक पांडेय ने बताया कि ”मोदी ग्राउंड एवं गांधी पार्क के लिए समय रहते आवश्यक अनुमति प्राप्त न हो पाने के चलते यह कठिन निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि बीते तीन महीनों से नगर निगम, जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों में औपचारिक आवेदन, पत्राचार और संपर्क किया गया, साथ ही जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों को महोत्सव की सामाजिक-सांस्कृतिक रूपरेखा से अवगत कराया गया, बावजूद इसके अनुमति नहीं मिल सकी।”

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विभिन्न संस्कृतियों का संगम है और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता व सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं। अनुमति न मिलना कई सवाल खड़े करता है। संस्था ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि व्यवस्थागत सहयोग के अभाव में लिया गया है।
आयोजन से जुड़े कलाकारों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों एवं सहयोगी संस्थानों को पत्रकारिता के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। संस्था ने बताया कि शीघ्र ही नई रणनीति, नए स्थल और नए स्वरूप के साथ महोत्सव को पुनः आयोजित करने की योजना बनाई जाएगी।