– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी में ओमेक्स पंजाबी मंच द्वारा सांझी लोहड़ी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रंग में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीएस स्कूल के प्रबंधक सुरजीत सिंह ग्रोवर, गुरु मां इंटरप्राइजेज के स्वामी अभिमन्यु ढींगरा, तलवार प्रोजेक्ट के स्वामी कमलजीत सिंह तलवार, मंच के सरपरस्त भारत भूषण चुघ, अध्यक्ष विशाल भुड्ढी एवं अधिवक्ता बरीत सिंह द्वारा लोहड़ी प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मंच के सरपरस्त भारत भूषण चुघ ने कहा कि लोहड़ी का पर्व न केवल पंजाबी समाज बल्कि देशभर में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह पर्व सुख-समृद्धि की कामना के साथ समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि “सांझी लोहड़ी” का मूल उद्देश्य यही है कि समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे के सुख-दुख के सहभागी बनें और सदैव साथ निभाएं।

कार्यक्रम से पूर्व सोसाइटी परिसर में जागो निकालकर पारंपरिक उल्लास का संदेश दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांझी लोहड़ी समारोह में आफरीन बैंड के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया, जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद उठाया।
मेले में पगड़ी स्टॉल, पंजाबी थीम स्टॉल, पंजाबी ढाबा, सेल्फी सेंटर, फ्री वाई-फाई ज़ोन और म्यूजिक मस्ती जैसी आकर्षक व्यवस्थाएं की गईं। लोगों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा कर जमकर उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंच की ओर से बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में डीपीएस स्कूल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर, अभिमन्यु ढींगरा, कमलजीत सिंह तलवार, मंच अध्यक्ष विशाल भुड्ढी, जतिन छाबड़ा, विजय भूषण गर्ग, अभिषेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सोसाइटी के लोग उपस्थित रहे।