

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के दो बहुप्रतीक्षित नए वाहन पेट्रोल व डीज़ल सेगमेंट में “XUV-7XO” और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में “XEV-9S” की भव्य लॉन्चिंग आज कुमार ऑटोव्हील्स प्रा. लि., किच्छा बाईपास रोड, रुद्रपुर में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी श्री पंकज भट्ट, कमाण्डेन्ट 46वीं बटालियन पीएसी उपस्थित रहे। उनके साथ कम्पनी के सीएमडी श्री शिव कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर श्री सौरभ अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दोनों वाहनों का अनावरण किया।


कार्यक्रम के दौरान कम्पनी के महाप्रबंधक (सेल्स) द्वारा दोनों वाहनों के फीचर्स, तकनीकी खूबियों एवं महिन्द्रा कम्पनी की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि XUV-7XO और XEV-9S की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी।
महिन्द्रा XUV-7XO कुल छह वेरिएंट—AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L में उपलब्ध है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीज़ल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 13.66 लाख से है।
इस SUV का आकर्षक डिजाइन, स्मॉल पिक्सल LED लाइट्स, टॉप वेरिएंट में 19 इंच अलॉय व्हील्स, और लोअर वेरिएंट्स में 18/17 इंच अलॉय व स्टील व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसके डैशबोर्ड में दी गई नई ट्रिपल 12.3 इंच स्क्रीन इसे पूरी तरह मॉडर्न बनाती है। ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल वायरलेस चार्जर, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर ड्राइवर सीट और अपडेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी।


सुरक्षा के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), ABS-EBD, ESC, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड और लेवल-2 ADAS जैसे अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
XEV-9S: नई पीढ़ी की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पेश की गई XEV-9S एक 7-सीटर प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, जो लगभग 280 hp की पावर, 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 7 सेकंड में, और 500 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। यह SUV 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है। इसके वेरिएंट्स में पैक वन (Above), पैक टू (Above), पैक थ्री और पैक थ्री (Above) शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख है।

इस अवसर पर कम्पनी के सीएमडी श्री शिव कुमार अग्रवाल ने कहा “कुमार ऑटोव्हील्स हमेशा गुणवत्ता, परफॉर्मेंस और ग्राहक संतुष्टि को सर्वोपरि मानता है। यही कारण है कि आज हमारी गिनती देश के टॉप डीलर्स में होती है। महिन्द्रा के ये दोनों नए वाहन ग्राहकों को तकनीक, सुरक्षा और आराम का बेहतरीन अनुभव देंगे।”
वहीं कम्पनी के डायरेक्टर श्री सौरभ अग्रवाल ने कहा “महिन्द्रा लगातार नए सेगमेंट और नई तकनीक के साथ आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में ग्राहकों को महिन्द्रा के और भी आधुनिक और इनोवेटिव वाहन देखने को मिलेंगे। हम बिक्री के साथ-साथ बेहतर सर्विस और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देते हैं।”
कार्यक्रम में महिन्द्रा कम्पनी के अधिकारी, शोरूम स्टाफ, इंश्योरेंस व फाइनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
























