


– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले भर में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिल रहा है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
रामपाल सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। महापौर रहते हुए उन्होंने रुद्रपुर नगर में विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके कार्यकाल को आज भी जनसेवा और विकास के दृष्टिकोण से याद किया जाता है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठनात्मक दृष्टि से एक सशक्त निर्णय माना जा रहा है। उनके अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा, जमीनी पकड़ और अनुसूचित समाज के प्रति संवेदनशील सोच को देखते हुए भाजपा ने उन्हें यह दायित्व प्रदान किया है।
उनकी नियुक्ति से अनुसूचित समाज के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जा सकेगा। साथ ही सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में भी तेजी आएगी।
इस अवसर पर अनेक भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामपाल सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तराखंड में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभाएगा। युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
रामपाल सिंह ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे और अनुसूचित समाज के हितों के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
























