– इंडिया नज़र ब्यूरो, किच्छा – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने बाबू अल्वी उर्फ शकील को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश आईटी सेल का सह संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही किच्छा में बाबू अल्वी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश संगठन ने बाबू अल्वी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए अपेक्षा जताई है कि वे आईटी सेल के माध्यम से पार्टी की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नाज़िम मलिक ने बाबू अल्वी का स्वागत करते हुए कहा, “बाबू अल्वी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। वे तकनीकी रूप से दक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आईटी सेल के माध्यम से वे भाजपा की नीतियों को विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, जिससे मुस्लिम समुदाय सहित समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।”
अपने स्वागत समारोह के दौरान बाबू अल्वी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करती है। केंद्र और उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार ऐसी योजनाएं ला रही हैं, जिनका सीधा लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।”
उन्होंने कहा कि ”आईटी सेल के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जोड़ना, सोशल मीडिया पर सकारात्मक संदेश देना और सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।”
इस नियुक्ति को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पार्टी को डिजिटल और सामाजिक दोनों स्तरों पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।