किच्छा – भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन का किच्छा आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के नाज़िम मलिक एवं बाबू अल्वी ने दोनों नेताओं को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने कहा कि ”भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है और पार्टी “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझकर समाधान की दिशा में काम करती है।”
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू किया गया है तथा तीन तलाक जैसी कुप्रथा पर रोक लगाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय और सम्मान दिलाया गया है।
वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नाज़िम मलिक ने कहा कि भाजपा में मुस्लिम समाज का भविष्य उज्ज्वल है। पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में नाज़िम मलिक, बाबू अल्वी, मालतूब अहमद, हफीज़ मलिक, जावेद मलिक, खतीब मलिक, शरीफ अहमद, खुर्शीद अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।