– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा संगठन विस्तार के तहत प्रदेशभर में विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद ऊधम सिंह नगर जिले में भी रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में राजेश बजाज तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में विपिन गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान की नियुक्ति की गई।
नवीन दायित्व मिलने के उपरांत दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचे और उनसे भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान दोनों ही संगठन के अनुभवी कार्यकर्ता हैं और पूर्व में पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों के नेतृत्व में युवाओं और किसानों का पार्टी से जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा तथा भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
वहीं, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश बजाज और बिट्टू चौहान ने विधायक शिव अरोरा का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे पार्टी संगठन और नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।