– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में उधम सिंह नगर पुलिस और उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हथियार सप्लायर मौ. आसिम को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही आरोपी का कनेक्शन 2016 के बहुचर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड से भी जुड़ा पाया गया है।
अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मौ. आसिम को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 4 ऑटोमैटिक पिस्टल (32 बोर),1 डबल बैरल बंदूक (12 बोर), 30 कारतूस (12 बोर), 10 कारतूस (32 बोर), तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी लंबे समय से अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था और पुलिस को इसकी गतिविधियों पर नजर थी।

नाभा जेल ब्रेक से लिंक, साढ़े 6 साल रहा जेल में
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मौ. आसिम का संबंध वर्ष 2016 में पंजाब के नाभा जेल ब्रेक कांड से रहा है। वह जेल तोड़कर भागे कुख्यात गैंगस्टरों को कारतूस सप्लाई करता था। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और वह करीब साढ़े छह वर्ष पटियाला जेल में निरुद्ध रहा।
बाज़पुर स्थित गन हाउस से संचालित होता था नेटवर्क
आरोपी बाजपुर स्थित नक्श गन हाउस को संचालित करता था, जो उसके भाई के नाम पर है। इसी गन हाउस के माध्यम से वह हथियारों और कारतूस की अवैध खरीद-फरोख्त करता था।
वर्ष 2023 में इसी गन हाउस पर NIA ने रेड की थी, जिसके बाद दोनों भाइयों से लंबी पूछताछ की गई थी।
STF की आगे की जांच जारी
फिलहाल STF आरोपी मौ. आसिम से कोतवाली में गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हो सकता है। एसटीएफ ने कहा कि इस गिरफ्तारी से प्रदेश में अवैध हथियार सप्लाई चेन को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।