
रुद्रपुर – रुद्रपुर नगर निगम के नजूल एवं दानपात्र भूमि पर बसे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा हाल ही में जारी उस आदेश से क्षेत्र के 30 हजार से अधिक पुराने परिवारों में भारी असमंजस पैदा हो गया था, जिसमें कहा गया था कि बिना नक्शा पास कराए किसी भी मकान को विद्युत कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
इस निर्णय से रुद्रपुर की उन दर्जनों बस्तियों में भय और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जो दशकों से बिना स्वामित्व के नजूल एवं दानपात्र की जमीनों पर बसी हुई हैं, रम्पुरा, भदईपुरा, गांधी कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, संजय नगर खेड़ा, खेड़ा, दूधिया नगर, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी घास मंडी, जगतपुरा, शिव नगर आदि।
इस निर्णय से रुद्रपुर की उन दर्जनों बस्तियों में भय और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जो दशकों से बिना स्वामित्व के नजूल एवं दानपात्र की जमीनों पर बसी हुई हैं, रम्पुरा, भदईपुरा, गांधी कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, संजय नगर खेड़ा, खेड़ा, दूधिया नगर, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी घास मंडी, जगतपुरा, शिव नगर आदि।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक शिव अरोरा जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों के साथ जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन और सचिव पंकज उपाध्याय से विस्तृत वार्ता की।
जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने स्पष्ट किया है कि दशकों पुराने बसे क्षेत्र जैसे ट्रांजिट कैंप, रम्पुरा आदि, जो नजूल या दानपात्र भूमि पर बसे हैं और जहां लोगों के पास भूमि स्वामित्व नहीं है, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। जबकि नदी किनारे या खेत काटकर अवैध रूप से बसी नई कॉलोनियों जैसे पहाड़गंज या बिना भू-अधिकार वाली अचानक विकसित बस्तियों पर यह नियम प्रभावी रहेगा।
विधायक अरोरा ने स्पष्ट कहा कि “पुराने, वैध रूप से बसे परिवारों पर यह नियम लागू नहीं होना चाहिए। समस्या का समाधान कर दिया गया है। लेकिन जहाँ नदी किनारे अवैध अतिक्रमण कर जनसंख्या संरचना बदलने की मंशा से निर्माण किए जा रहे हैं, वहाँ यह नियम सख्ती से लागू होगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि “उत्तराखंड देवभूमि है। अवैध अतिक्रमण, डेमोग्राफी चेंज की कोशिशें, या किसी भी तरह का लैंड जिहाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की नीति स्पष्ट है और आपका विधायक भी इस पर सख्त कार्रवाई के पक्ष में है।”
विधायक अरोरा ने आश्वस्त किया कि नजूल एवं दानपात्र क्षेत्रों में रह रहे परिवारों के विद्युत कनेक्शन पर कोई रोक नहीं लगेगी। उनकी समस्याओं का समाधान पहले भी किया गया है और आगे भी होता रहेगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, अनुभव चौधरी, किरण विर्क, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, पार्षद पवन राणा, एमपी मौर्य, कैलाश राठौर, मुकेश रस्तोगी, निमित्त शर्मा, जीतेन्द्र संधू, राजेंद्र राठौर, गोविन्द राय, सतनाम सिंह, मनोज मदान, कमल पाल, शिव कुमार गंगवार, गिरीश राठौर, शंकर विश्वास डम्पी चोपड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।























