रुद्रपुर – तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की 110वीं जयंती के अवसर पर रुद्रपुर मुख्य चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।

पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित उनकी प्रतिमा पर प्राचार्य डॉक्टर केदार शाही, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सुखविंदर सिंह डॉक्टर मनोज कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित शुक्ल के स्वतंत्रता संग्राम, तराई बसावट, शरणार्थियों के पुनर्वास और रुद्रपुर शहर के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
जयंती समारोह में मेयर विकास शर्मा ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि शहर में पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की स्मृति में एक भव्य स्वागत द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा स्मृति पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्राथमिकता से कराया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ल का जीवन संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र सेवा की मिसाल है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।