रुद्रपुर – जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने रात्रिकालीन समय में टैंपो और ई-रिक्शा संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। यह निर्णय सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, रात में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही चालक अपने संबंधित क्षेत्राधिकारी (CO) से पूर्व अनुमति लेकर ही रात्रि में वाहन चला सकेंगे। अनुमति के बिना संचालन करते पाए जाने पर चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया है कि रात में पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित वाहनों पर विशेष निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, देर रात चलने वाले वाहनों की गहन पड़ताल सुनिश्चित की जाएगी।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि यह कदम जनहित में उठाया गया है। उन्होंने अपील की है कि नागरिक प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।