रुद्रपुर – कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम परिसर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विधायक शिव अरोरा ने अपने क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं और विकास कार्यों को मजबूती से उठाया। बैठक की अध्यक्षता नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने की।
विधायक शिव अरोरा ने बताया कि ”1084 करोड़ रुपये की लागत से बन रही रुद्रपुर रिंग रोड परियोजना बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रिंग रोड का 90% कार्य पूरा हो चुका है और जनवरी 2026 तक यह ऐतिहासिक परियोजना जनता को समर्पित कर दी जाएगी।”
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के विशेष प्रयासों से यह सपना साकार हो रहा है। रिंग रोड के बन जाने से रुद्रपुर शहर में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह एनएच का इस क्षेत्र में पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा जो अपनी निर्धारित समय सीमा में पूरा होने जा रहा है।
बैठक में विधायक अरोरा ने रुद्रपुर में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय की स्थिति पर भी प्रमुख रूप से चर्चा की। केंद्रीय विद्यालय एन. झा इंटर कॉलेज में स्वीकृत है, जिसकी कक्षाएँ वर्ष 2025 में शुरू होनी थीं, लेकिन कुछ कारणों से प्रारंभ नहीं हो सकीं।
विधायक ने आग्रह किया कि 2026 से इसकी अस्थायी बिल्डिंग में कक्षाएँ शुरू कराना सुनिश्चित किया जाए। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है और दिसंबर 2025 के अंत तक सभी औपचारिकताएँ पूरी कर ली जाएँगी। इसके बाद 2026 सत्र से रुद्रपुर में केंद्रीय विद्यालय प्रारम्भ हो जाएगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से रुद्रपुर क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 2026 से कक्षाएँ शुरू होने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा, जो हजारों परिवारों को लाभान्वित करेगा।