




– इंडिया नज़र ब्यूरो| किच्छा – स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देने और ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी से दूर रखने के उद्देश्य से देवभूमि व्यापार मंडल एवं मोबाइल यूनियन किच्छा द्वारा चलाए गए अनूठे अभियान का भव्य ड्रा समारोह सोमवार को टैक्सी स्टैंड परिसर में आयोजित किया गया।
मोबाइल यूनियन ने इस अभियान के तहत ग्राहकों को हर खरीदारी पर निश्चित उपहार और लकी ड्रा कूपन प्रदान किए थे। आज हुए ड्रा में शहर भर के व्यापारियों के बॉक्स से निकले कूपनों के आधार पर कुल 41 आकर्षक पुरस्कार ग्राहकों को मिले। वहीं, तीन बम्पर इनामों ने कार्यक्रम में उत्साह और रोमांच बढ़ा दिया।
मोबाइल यूनियन ने इस अभियान के तहत ग्राहकों को हर खरीदारी पर निश्चित उपहार और लकी ड्रा कूपन प्रदान किए थे। आज हुए ड्रा में शहर भर के व्यापारियों के बॉक्स से निकले कूपनों के आधार पर कुल 41 आकर्षक पुरस्कार ग्राहकों को मिले। वहीं, तीन बम्पर इनामों ने कार्यक्रम में उत्साह और रोमांच बढ़ा दिया।

बम्पर पुरस्कार विजेता :
– प्रथम पुरस्कार (स्कूटी):- धनश्याम – द्वितीय पुरस्कार (डबल डोर फ्रिज): मीना पटेल – तृतीय पुरस्कार (ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन): रवि यादव ड्रा समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक और व्यापारी मौजूद रहे। आयोजन स्थल तालियों और खुशी के नारों से गूंज उठा जब विजेताओं के नाम घोषित किए गए।

मोबाइल यूनियन अध्यक्ष शशांक सिंह का कहना है कि “इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापार को मज़बूती देना और ग्राहकों को अपने शहर के बाजारों से जोड़ना है। ऑनलाइन खरीदारी के बजाय जब लोग अपने स्थानीय व्यापारियों से खरीदेंगे, तो न केवल छोटे दुकानदारों को लाभ मिलेगा बल्कि शहर की अर्थव्यवस्था भी सशक्त बनेगी। आगे भी मोबाइल यूनियन ऐसे आयोजन करती रहेगी ताकि ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स और पुरस्कारों का लाभ मिल सके।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, बंटी पपनेजा, राज कुमार सहित देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा, महामंत्री नितिन फुटेला, मोबाइल यूनियन अध्यक्ष शशांक सिंह, संरक्षक स्वर्ण सिंह, पंकज जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य अमित कुमार, विवेक मुंजाल, हरिओम शर्मा, जिम्मी भाई, रवि छाबड़ा, मनमोहन सिंह, नफीस भाई, सिद्धांत मुंजाल, रिंकू कोहली और मोहम्मद अदनान उपस्थित रहे।
























