– युवा शक्ति संगठन की रीढ़ है – विपुल मैंदोली
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम रुद्रपुर आगमन पर उनका भाजपा जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “युवा मोर्चा संगठन का सबसे सशक्त आधार है, और आने वाले समय में युवा ही देश के विकास एवं संगठन के विस्तार में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ निरंतर जनता के बीच कार्य करें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीप कौशयारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह, जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा मनीष सैनी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला एवं अमित नारंग, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक बिष्ट, जिला महामंत्री मयंक अग्रवाल एवं बिट्टू चौहान, साथ ही रचित सिंह, के.के. त्रिपाठी और अभिषेक तिवारी।
कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक बिष्ट ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।