– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – रम्पुरा स्थित एकराम आर्य पार्क में सोमवार से प्रारंभ होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा की पूर्व संध्या पर रविवार को कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कलश यात्रा एकराम आर्य पार्क से प्रारंभ होकर पूरे रम्पुरा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुँची। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में शामिल हुईं। मार्ग में जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा और स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्सव में डूब गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “रम्पुरा सदैव सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है। यहाँ समय-समय पर होने वाले धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और एकता का संदेश देते हैं। श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य जीवन का सार है, जो हमें धर्म, कर्तव्य और जीवन के सच्चे उद्देश्य की ओर अग्रसर करती है। निश्चित रूप से राजवीरजी महाराज के सानिध्य में होने वाली यह कथा सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि 2 नवम्बर तक चलने वाली इस भव्य कथा में रोज़ाना सैकड़ों श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करेंगे और रम्पुरा क्षेत्र भक्ति और सद्भाव से आलोकित रहेगा।
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पार्षद पूनम कोली, गिरीश पाल, चन्द्रसेन चंदा, चंद्रपाल, सुदामा कोली, राज कोली, महेश कोली, भीमसेन गुप्ता, सुनील यादव,राज कोली, यादराम कोली, सोनू कोली, प्रेम कोली, मयंक कक्कड़, रमा देवी, प्रीति, मंजू कोली, राजू कोली, राजकुमार कोली, दिव्या आदि लोग मौजूद रहे।