– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसी क्रम में विधायक बेहड़ ने विधायक निधि एवं समाज कल्याण निधि से निर्मित 10 लाख रुपये की लागत से दो विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया।
ग्राम नजीमाबाद में 5 लाख रुपये की लागत से बने सीसी मार्ग का तथा भगवानपुर में गुरुद्वारा हाल निर्माण कार्य जिसकी लागत 5 लाख रुपये है, का उद्घाटन विधायक बेहड़ ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव में पहुंचने पर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ का कहना है कि “जनसंवाद मेरा निरंतर कार्यक्रम है। मैं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सीधे सुनता हूं और तुरंत समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देता हूं। विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है।”
इस दौरान राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, बलवंत सिंह, बलदेव सिंह, सुन्दर सिंह, जमालुद्दीन, सोनी सिंह, अनिल यादव, विक्रम कोरंगा, देवचंद, राजेश कश्यप, ललित, पानसिंह, लेखराज, मुन्ना लाल, जहीर, अनवर सिंह, मुन्नी, मनोज, गुड्डू चौहान, बबलू, एजाज अहमद, अमरजीत, जोरा, हनीफ, गंगा सिंह, जसबीर, शराफत, जोगिन्दर समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।