रुद्रपुर – रम्पुरा वार्ड नंबर 21 स्थित बाल विकास सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में विधायक निधि से स्वीकृत सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने किया।
इस अवसर पर विधायक अरोरा ने बताया कि ”स्कूल प्रबंधन द्वारा लंबे समय से बच्चों के कक्षों और प्रांगण में टाइल्स लगाने की मांग की जा रही थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए विधायक निधि से टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि टाइल्स लगने से बच्चों के पढ़ने के लिए कक्ष पहले से अधिक सुंदर और सुविधाजनक बनेंगे।”
विधायक अरोरा ने कहा कि वह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं और विकास कार्यों को जनता को समर्पित कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि कोई भी क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता न रहे। शहर के हर वार्ड से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के हर गांव में विकास कार्य कराने का काम उनकी प्राथमिकता में है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के नेतृत्व में रुद्रपुर में कई विकास कार्यों को गति मिली है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं।
इस मौके पर पार्षद गिरीश पाल, प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र अरोरा, महामंत्री नरेंद्र अरोरा, पुष्करमल अग्रवाल, नितिन भल्ला, मनोज प्रजापति, बिट्टू शर्मा, डॉ. महेश कोली, चन्द्रसेन चंदा, राजेश गुप्ता, ललित राठौर, राज कोली और सौरभ गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।