– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – यहां आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किच्छा में स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर कमी का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों और एक्स-रे मशीन टेक्निशियन की भारी कमी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने मौके पर ही तत्काल स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने सीएचसी किच्छा में डॉक्टरों और एक्स-रे मशीन टेक्निशियन की कमी को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
सांसद भट्ट ने कहा कि जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा को आवश्यक डॉक्टर, एक्स-रे टेक्निशियन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सके।
गौरतलब है कि किच्छा सीएचसी में न केवल शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी सैकड़ों मरीज रोजाना इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में डॉक्टरों और दवाओं की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद के इस आश्वासन से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं सुधरेंगी।