रुद्रपुर – भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आमजन को राहत देने के लिए विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से स्वीकृत ठंडे पानी के प्याऊ व टीन शेड के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह प्याऊ ट्रांजिट कैम्प थाने के पास स्थापित किया गया है।
लोकार्पण के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”गर्मी के दिनों में जब लोग सड़क पर निकलते हैं तो अक्सर पीने के पानी के लिए तरसते हैं। ऐसे समय में यह प्याऊ न सिर्फ राहगीरों बल्कि थाने पर आने वाले सैकड़ों लोगों के लिए भी राहत का काम करेगा।”
उन्होंने कहा “किसी प्यासे को पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। सड़क, नालियां तो बनती रहती हैं, लेकिन जब गर्मी चरम पर होती है तो पानी की आवश्यकता सबसे अधिक महसूस होती है। इसी को देखते हुए विधायक निधि से रुद्रपुर क्षेत्र में चार स्थानों पर प्याऊ लगाने का निर्णय लिया गया है।”
उन्होंने बताया कि यह ट्रांजिट कैम्प थाने के पास पहला प्याऊ है, शेष तीन स्थानों पर भी जल्द ही प्याऊ का निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद पवन राणा, कैलाश राठौर, राजकुमार साह, अजीत साह, शंकर विश्वास, राधेश शर्मा, डी.के. गंगवार, दिलीप अधिकारी, तारक सरकार, शम्मी गुप्ता, आदेश भारद्वाज, शिवकुमार गंगवार, मुकेश रस्तोगी, मनोज मदान, थाना अध्यक्ष मोहन पाण्डेय, एसआई महेश कांडपाल, कीर्ति भट्ट, हरदेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।