रूद्रपुर – पिछले 55 वर्षों से स्थापित टीवीएस कालोनी को उजाड़ने की साजिश के खिलाफ स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों नागरिक विकास भवन पहुंचे और जिला सहायक निबंधक हरीश चन्द्र खण्डूरी व तराई विकास संघ के सचिव नवल शर्मा का घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया।
आक्रोशित नागरिकों ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक और जामा मस्जिद के सामने स्थित टीवीएस कालोनी में वे पिछले 55 वर्षों से स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अचानक कालोनी खाली करने का नोटिस देना घोर अन्याय है।
इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने खण्डूरी से कहा कि निर्धन परिवारों को उजाड़ने के बजाय टीवीएस की निष्प्रयोज्य भूमि में पीछे रहने योग्य जगह दी जाए और शेष भूमि का उपयोग टीवीएस अपने कार्यों के लिए कर सकता है।
बैठक में तय हुआ कि तराई विकास संघ की निष्प्रयोज्य भूमि का एआर निरीक्षण करेंगे और प्रभावित लोगों के साथ न्यायपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। साथ ही अवशेष भूमि के सदुपयोग पर भी विचार किया जाएगा।
घेराव के दौरान प्रभुदयाल, सूरज, सुदामा, रज्जू प्रसाद, चन्द्रभान, देवचन्द, जनार्दन, दुर्गा देवी, रज्जोवती, पाना देवी, ललिता, सीमा, भगवती बिष्ट, झन्नो, शिव कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।