– जिले में यूरिया की बढ़ती किल्लत के सम्बन्ध में बेहड कल जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन।
किच्छा – ऊधम सिंह नगर जिले में यूरिया खाद की बढ़ती किल्लत को लेकर किसानों में गहरी नाराज़गी है। क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा है कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर बेहड़ 23 अगस्त को सुबह 11:30 बजे किसानों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।
विधायक बेहड़ ने कहा कि ऊधम सिंह नगर कृषि प्रधान जिला है और यहां की अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है। पिछले डेढ़ महीने से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है, जिसके चलते बोआई और फसल दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से मिलने वाली खाद की सप्लाई ठप पड़ी है, वहीं बाजार में भी प्राइवेट खाद उपलब्ध नहीं है। अगर कहीं मिल भी रही है तो ऊंचे दामों पर और दुकानदार किसानों को कीटनाशक के साथ खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि “किसान हमारी रीढ़ की हड्डी हैं। जब किसान ही परेशान रहेगा तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत होगी? यूरिया खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। सरकार को तुरंत दखल देकर किसानों को खाद उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि उनकी मेहनत पर पानी न फिरे।”
उन्होंने कहा कि किसानों की यह परेशानी अब असहनीय हो चुकी है। सरकार को तुरंत यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे कल बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और आवाज़ बुलंद करें।