– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – फाजलपुर महरौला क्षेत्र के लोगों ने विधायक शिव अरोरा का उनके कार्यालय पहुंचकर आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि विधानसभा सत्र में उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश पर मजबूत पैरवी करने और सरकार से नीति बनाने का विषय उठाकर विधायक ने उन्हें नई उम्मीद दी है। विधायक शिव अरोरा के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए स्थगन आदेश के बाद से फाजलपुर महरौला क्षेत्र में भूमि की खरीद-फरोख्त और बिजली कनेक्शन पर रोक लगी हुई है। हजारों परिवार, जिन्होंने सीलिंग मानकों के अनुरूप भूखंड लेकर भवन निर्माण कर लिया था, वे इस आदेश के चलते परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विधायक शिव अरोरा ने नियम-53 के तहत गैरसैंण विधानसभा सत्र में इस विषय को गंभीरता से उठाया। इस पहल से क्षेत्रवासियों के बीच समाधान की उम्मीद जगी है।
विधायक कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने गजेंद्र प्रजापति और पार्षद पति संतोष गुप्ता के नेतृत्व में विधायक का धन्यवाद किया। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा ने भी क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं और शासन-प्रशासन के स्तर पर समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पार्षद पति संतोष गुप्ता, गजेंद्र प्रजापति, नवाब सिंह, हरजीत खुराना, कर्मवीर सिंह, राजबहादुर शर्मा, केबी सिंह, रजवीर विर्क, रोहित मित्तल, उपेंद्र गुप्ता, संजय चौधरी, योगेश यादव और मनोज सक्सेना सहित कई लोग मौजूद रहे।