

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – सात साल बाद हुए रुद्रपुर सिटी क्लब के कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में दिनभर गहमागहमी रही प्रत्याशी अपने अपने समर्थक मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करते रहे। सिटी क्लब क्षेत्र को प्रत्याशियों ने बैनरो से पूरी तरह पाट रखा था।
शाम 4 बजे तक चले मतदान के बाद इसकी गिनती शुरू हुई, जिसमे से दस प्रत्याशियों में से आठ प्रत्याशी विजयी हुए। इनके नाम पंकज बांगा, सुखदेव भल्ला, मनीष गगनेजा, राजेश धीक , संजय ठुकराल, नरेंद्र बंसल, अनुज अग्रवाल, सुरेश ढींगरा थे। इन विजयी प्रत्याशियों ने क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा से भेट की। जिन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को मालाये पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विजयी कार्यकारिणी सदस्य सिटी क्लब की बेहतरी के लिये पूरी टीम के साथ काम करेंगे, जो भी सिटी क्लब की बेहतरी के लिये होगा। किसी भी तरह का सहयोग की ज़रुरत होगी तो टीम का किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सिटी क्लब के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के बीच से ही उपाध्यक्ष, उपसचिव और कोषाध्यक्ष का गठन किया जायेगा। उन्होंने शुभकामनाये देते हुए कहा नई टीम क्लब को नई उचाईया देगी।
निर्वाचन टीम के सदस्य प्रदीप बंसल का कहना है कि सिटी क्लब के चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता से कराये गए है। जिससे सिटी क्लब को नई टीम मिल सके और इसे बेहतर बनाने की दिशा में काम करे।






















