

किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा की फिलहाल चुनाव पर रोक लग गयी है, किन्तु आने वाले समय में चुनाव किसी भी समय हो सकते है। हमकों पूर्ण रूप से चुनाव को लेकर तैयार रहना चाहिए |

बेहड़ ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक हम अपने ग्राम प्रधान,बी०डी०सी० मेम्बर व क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को जिताए ताकि जनता को स्वच्छ छवि वाले ईमानदार जनसेवक मिले सकें | बेहड़ ने सभी पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोटों से जिताने हेतु टीमों का गठन तथा रूपरेखा बनाये जाने के निर्देश दिए |
इससे पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के निर्देशित किया। मुख्य रूप से क्षेत्रवासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी। जिसे सम्बंधित अधिकारियों निस्तारित करने के लिये भेजा गया है। जिसका जल्द निस्तारण होगा।






















