
रुद्रपुर – उत्तराखंड के रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में 245 नर्सिंग स्टॉफ को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया था, जहां विधायक शिव अरोरा ने नर्सिंग स्टॉफ को नियुक्ति पत्र दिए और उनको शुभकामनाएं दीं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”धामी सरकार के आने के बाद से लगातार विभागों में रिक्त पदों को भरने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 245 नर्सिंग स्टॉफ की नियुक्ति से स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होंगी और हमारा संकल्प 2026 में मेडिकल कॉलेज में कक्षा प्रारंभ करने की दिशा में आगे बढ़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।”

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे लगातार प्रदेश मे बेरोज़गारो को रोज़गार मुहैया कराये जा रहे है। युवाओ को नौकरी के नये अवसर मिल रहे है।
इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल केदार शाही, सीएमओ के के अग्रवाल, पीएमएस डॉ आर सिन्हा, पार्षद गिरीश पाल, मयंक कक्कड़ और अन्य स्टॉफ कर्मी मौजूद रहे।





















