

रुद्रपुर – भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा के जिला कार्यालय पर जिले के पार्टी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करके महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और पार्टी को नई ऊर्जा के साथ नई उचाईया देने का संकल्प दोहराया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक क़ानून के बाद एक ओर सौगात वक्फ बिल संसोधन पास करवा कर अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के लोगो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि अब वक्फ बोर्ड से होने वाली आय से मुस्लिम समाज के बच्चो को शिक्षित करने एवं पिछड़े दबे कुचले निर्धन परिवारों, महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने मे मददगार साबित होगा। वक्फ बिल संशोधन से अब वक्फ बोर्ड मे पारदर्शिता आयेगी। जो मुस्लिम समाज के उत्थान मे क्रांतिकारी सिद्ध होगा।
कांग्रेस पर हमलावार होते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा मुस्लिम समाज को वोट बैंक के रूप मे इस्तेमाल किया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम समाज को विकास मे भागीदार बनाने के लिये कार्य किये जा रहे है। जैसे मुख्य रूप से उनके भीतर शिक्षा का स्तर सुधारना ओर मुस्लिम के बच्चे भी तकनीक के क्षेत्र मे आगे बढ़ाना।
उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर ने भारत को मजबूत संविधान दिया। सब लोग डॉ अम्बेडकर की जयंती पर हर बूथ पर मनाये। इसके लिये 13 अप्रैल को ही अंबेडकर की मूर्ति को सफाई का कार्य करे। 14 अप्रैल के सभी बूथों पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम के मार्ग दर्शन में पार्टी पदाघिकारी और कार्यकर्ता कार्य करेंगे और पार्टी को नई ऊर्जा देंगे।
बैठक से पहले कार्यालय पहुँचने पर उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का मुस्लिम समाज के लोगो ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 संसद के दोनों सदनो मे पास होने पर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के माध्यम से देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। काफी संख्या में मुस्लिम महिला भी पहुंची थी।
मुस्लिम समाज के लोग हाथ मे ‘मोदी जी का शुक्रिया ‘ के बैनर लेकर पार्टी कार्यालय पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा के समर्थन मे खूब नारे व केंद्र सरकार का वक्फ संशोधन विधेयक पास कराने पर आभार जताया।
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम मे अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता ने और संचालन राजेश जग्गा व राधेश शर्मा ने किया।
इस दौरान जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, प्रदेश से कार्यक्रम सहसयोंजक गुंजन सुखीजा, सुरेश कोली, अमित नारंग, पूर्व मेयर रामपाल, रश्मि रस्तोगी, तरुण दत्ता, अमित नारंग, मयंक कक्कड़, फरजाना बेगम, परवेज खान, शाह खान, नूरुद्दीन, इकराम अली, सुल्तान खान, यूनुस, शोएब अली, जलिस अहमद, फुरकान अली, रूसार बेगम, शबाना, मुस्कान इत्यादि लोग शामिल थे।





















