
– रोडवेज बस के ड्राइवर से पास मांगने पर हुए विवाद में फायरिंग करने वाला मुख्य शातिर ईनामी बदमाश गिरफ्तार
– इस मामले में दो आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका हैं गिरफ्तार
– एसएसपी द्वारा वांछित आरोपी पर घोषित किया गया था पाँच हज़ार का ईनाम
रुद्रपुर – एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस ने पांच हज़ार के फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर और जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है।
आपको बता दे कि बीती 22 फरवरी को रोडवेज़ की बस से पास मांगने को लेकर विवाद हो गया था। जिसपर रोडवेज़ के दृवार को जान से मारने की नियत से अभियुक्त द्वारा दहशत फैलाने के लिये फायर किया गया था। इस मामले में रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा एफआईआर संख्या 96/2025 धारा 109, 352, 3/5 भारतीय न्याय संहिता बनाम प्रथम आदि में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले में इनामी वांछित चल रहे हर्षदीप सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी मुल्लापुर थाना विलासपुर जिला रामपुर को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा रामपुर रोड प्रीत विहार को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। समाज में भय व्याप्त करने वाले आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।
























