

– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – तराई के कद्दावर कॉंग्रेसी नेता एवं विधायक तिलक राज बेहड़ की अगुवाई में आज कॉंग्रेसियो ने इंदिरा गांधी खेल मैदान स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली और बाद में विधायक के नेतृत्व में कॉंग्रेसियो ने नगर के मुख्य मार्गो से स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शव यात्रा निकाली।

शव यात्रा निकालने के दौरान कांग्रेसी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और स्मार्ट प्रीपेड मीटर की योजना को बंद करने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस की इस शव यात्रा कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा की दृष्टि से नगर में भारी पुलिस फ़ोर्स लगाईं गई थी। बाद में यह शव यात्रा शमशानघाट पहुंची जहां कोंग्रेसियो ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर का दाह संस्कार किया।
कोंग्रेसियो का कहना था कि सरकार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा कर माध्यम एवं निर्धन वर्ग के घर अन्धेरा करने की कोशिश कर रही है। इसे सफल नहीं होने दिया जायेगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ आंदोलन तब तक चलता रहेगा, जब तक सरकार इसे वापस नहीं ले लेती है।
कांग्रेस की इस शव यात्रा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में नागरिक और कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे थे।























