
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – उत्तराखंड के नगर निगमों में सर्वाधिक मतों से विजयी हुए विकास शर्मा और चालीस पार्षदों का कल गांधी पार्क में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी तैयारियां ज़ोरशोर से की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित महापौर विकास शर्मा सहित 40 नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जायेगी। गांधी पार्क में इसके लिये मंच बनाया जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिको को भी आमंत्रित किया गया है। सार्वजनिक रूप से हो रहे आयोजन में प्रदेश के कई भाजपा के पदाधिकारी केर भी शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह सीट भाजपा के लिये प्रतिष्ठा की सीट थी। इसे 12 हज़ार से ज़्यादा मतों से जीत कर महापौर प्रत्याशी विकास शर्मा ने अपना कद बढ़ा लिया है। वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी माने जाते है। आम नागरिको को उनसे उम्मीद है कि वो नगर का विकास कराने अग्रणी साबित होंगे।






















