
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर विकास शर्मा का वार्ड नंबर 32, फौजी मतकोटा में संजीव सिरोही, राजेंद्र कालरा, पार्षद प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बमल एवं समस्त वार्ड वासियों एवं कॉलोनी के लोगों द्वारा लड्डुओं से तोलकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें वार्ड के सम्मानित नागरिकों, महिलाओं, गणमान्य व्यक्तियो कॉलोनी के लोगों देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महापौर विकास शर्मा ने सभी सम्मानित कॉलोनी (वार्ड वासियों) के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड में चल रहे अधूरे कार्यों की समीक्षा की और नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में लंबित विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बमल, संजीव सिरोही, राजेंद्र कालरा, श्याम सिंह चौहान आदि समस्त वरिष्ठ नागरिक और युवा वर्ग की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने महापौर से विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।






















