

– नगर निगम रुद्रपुर मे फिर बनेगा भाजपा का मेयर
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो झूठ की राजनीति करती है। जनता मेयर के चुनाव में इसका करारा जबाब देगी और भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को जीत दिलायेगी।
यह बात विधायक ने वार्ड न16 मे डोर टू डोर जनसंपर्क व जनसभा के दौरान कही। उनका शांति कॉलोनी पहुँचने पर निर्विरोध पार्षद प्रमोद शर्मा ने साथ जोरदार स्वागत किया और भाजपा कार्यकर्ताओ ने ज़ोरदार नारेबाजी की।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने एक सभा को सम्बोधित करते हुऐ कहाँ कि आबादी की दृष्टि से बढ़ा क्षेत्र है,इसके अंतर्गत कई कॉलोनीया आती है। पूर्व मे भी वार्ड मे प्रमोद शर्मा ने काफी विकासिये कार्य करवाये गए है। जिसके चलते इस बार प्रमोद शर्मा निर्विरोध पार्षद चुनें गये है। यहां की बहुत पुरानी मांग और समस्या बिगवाड़ा- दक्ष रोड का निर्माण कार्य करवा कर समाधान करवा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार मे ही क्षेत्र का विकास सम्भव है, आगामी 23 जनवरी को भाजपा के युवा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के पक्ष में मतदान करके उन्हें मेयर बनाना है, जिससे आपके क्षेत्र का विकास हो सके।
इसके अलावा विधायक शिव अरोरा ने शांति कॉलोनी मे भी डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।
इस दौरान उनके साथ निर्विरोध पार्षद प्रमोद शर्मा, जगदीश तनेजा, हरिओम मिश्रा, प्रीत ग्रोवर, उपेंद्र चौधरी, हिमांशु शुक्ला, मयंक कक्कड़, किरन विर्क व अन्य लोग मौजूद थे।






















