

– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – नगर पालिका के अध्यक्ष और वार्ड सभासद प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में आज भाजपा की पर्यवेक्षक टीम किच्छा चीनी मिल के गेस्ट हाउस में पहुंची। अपनी अपनी दावेदारी पेश करने वाले संभावित प्रत्याशियों से अलग अलग वार्ता करके अपना निष्कर्ष भाजपा आलाकमान को सौपेगी और उसके बाद भाजपा के अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी।
पर्यवेक्षक टीम में नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या, गोबिंद सिंह और साकेत अग्रवाल शामिल है। यह टीम किच्छा चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंची है और सभी संभावित प्रत्याशियों की राय शुमारी कर रही है, जो भाजपा के अध्यक्ष और सभासद के भाजपा प्रत्याशियों पर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को देगी।

भाजपा के टिकट पाने के लिये अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों की होड़ लगी हुई है,सुबह से ही यहां भीड़ लगी हुई है। सबसे पहले अध्यक्ष पद के लिये राय शुमारी हो रखी है इसके बाद सभासद प्रत्याशियों की राय शुमारी होगी।





















