

रुद्रपुर – अगर कुछ करने का ज़ज़्बा हो तो कोई भी समस्या का समाधान किया और कराया जा सकता है। ऐसा ही ज़ज़्बा भाजपा के नये उभरते युवा नेता और प्रदेश मंत्री विकास शर्मा में भी है। उन्होंने अनशन पर 30 दिनों से बैठे डॉल्फिन मजदूरों के आमरण अनशन और धरने को डॉल्फिन प्रबंधको द्वारा कार्य बहाली कराने के आश्वासन पर जूस पिलाकर समाप्त करवा दिया।

हालांकि इस धरने और आमरण अनशन पर बैठे डॉल्फिन मजदूरों की माँगो को पूरा कराने की कई जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रयास भी किया गया था, किन्तु समस्या का समाधान नहीं हो सका था।
भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने डॉल्फिन प्रबंधको से फ़ोन पर वार्ता की और इन आंदोलनरत मज़दूरों की समस्याओ को उनके समक्ष रखा और उसका गंभीरता पूर्वक हल करने को कहा, जिसपर डॉल्फिन प्रबंधको ने आश्वासन दिया कि अनशन कारी महिलाओं सहित सभी मजदूरों की चरणबद्ध रूप से धीरे धीरे सभी कर्मचारियों की कार्य बहाली कर दी जायेगी। पहले चरण में सभी महिला मजदूरों और विकलांग मजदूरों की कार्य बहाली की जायेगी। उसके पश्चात अन्य चरणों में शेष मजदूरों की भी कार्य बहाली की जायेगी।

इस आश्वासन के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने अनशन स्थल पर पहुंच कर जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया और महिला मज़दूरों के पास जाकर उनका हाल चाल पूछा और उनको भी नारियल पानी पिला कर अनशन तुड़वाया।
प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में जहां उद्योग आवश्यक है वहां मजदूरों के हितों का संरक्षण भी धामी सरकार द्वारा किया जा रहा है। पूर्व में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार नौजवानों के लिए सिडकुल काफी लड़ाई लड़ी है। विकास शर्मा ने कहा कि डॉल्फिन कंपनी के प्रबंधक से फोन पर वार्ता के बाद ही इन कर्मचारियों की आमरण अनशन को समाप्त करवाया गया है, जल्दी ही सभी कर्मचारियों को समायोजित करा दिया जायेगा। यह वार्ता डॉल्फिन मजदूर नेता सोनू कुमार के समक्ष की गई।

आपको बता दे कि विकास शर्मा द्वारा पिछले 37 दिनों से आमरण अनशन पर बैठी चारों महिला मजदूरों और विगत 29 दिनों से अनशन पर बैठे डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार का अनशन जूस पिलाकर तोड़ा गया।
उन्होंने जानकारी दी कि पहले चरण में अनशनकारी महिलाओं सहित सभी महिलाओं और विकलांग मजदूरों की कार्य बहाली का आश्वाशन दिया गया है। फिर बाकी चरणों में अन्य सभी मजदूरों की भी कार्य बहाली करा दी जायेगी। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ की गई कार्यवाही को भी वापस ले लिया जायेगा।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता सतपाल ठुकराल ने प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया और आंदोलन की सफलता के लिए सभी मजदूरों को बधाई दी।





















