

– विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मार्ग के निर्माण से हजारों परिवारों को मिलेगी राहत।
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – क्षेत्र की बहुचर्चित रोड जिसको देख के पता नहीं लगता था कि गड्डो में रोड है या रोड में ग़ड्डे। इसकी सुध विगत 15 वर्षो से किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं ली थी, जहाँ आये दिन टुक टुक पलटने कई लोगो के घायल होने की घटना संज्ञान में आती रहती थी।
आपको बता दे विधायक शिव अरोरा ने उस क्षेत्र में रहने वालों हजारों परिवारों के दर्द को समझते हुऐ राज्य योजना में इस महत्वपूर्ण रोड को स्वीकृत करवा के इसके निर्माण का नारियल फोड़कर कार्य आरम्भ किया।

इस 3.30 किलोमीटर लम्बे मार्ग का निर्माण 2.81 करोड़ की लागत से होगा। यह रोड हॉट मिक्स से निर्मित होगा और दोनों ओर इंटर लॉकिंग टाइल लगाईं जायेंगी। इसके निर्माण होने से यहां विकसित हुई कालोनीवासियों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी।
इस चर्चित रोड के शुभारम्भ के लिये जब विधायक शिव अरोरा बिगवाड़ा देव होम्स मोड़ पर पहुंचे तो उनका ढ़ोल नगाड़ो आतिशबाजी फूलमलाओ के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक ने नारियल फोड़कर मार्ग के निर्माण का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। बिगवाड़ा दक्ष रोड बनने से देव होम्स, रॉयल रेजिडेंसी, कौशल्या वाटिका,कौशल्या फेस 2, दक्ष चौक के निवासियों को हॉट मिक्स सड़क मिलेगी।
इस अवसर पर शिव अरोरा ने कहा कि डेढ़ दशक बाद इस रोड के निर्माण की शुरुआत की गयी है। इस के निर्माण होने से यहां निवास कर रहे लोगो को इसका लाभ मिलेगा। इस मार्ग के निर्माण की काफी समय उपेक्षा की गई थी। लेकिन मैंने जनहित में इसे प्राथमिकता देकर निर्माण कार्य प्राम्भ करवाया है। आगे भी आमजन की सुविधाओं के लिये सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में ढाई वर्ष के कार्यकाल में हमने ऐसे मार्गो को अमली जामा पहनाया है, जो बहुत लम्बे अरसे नहीं बने थे।अब जनता को विश्वास होने लगा है कि शिव अरोड़ा जो बोलता है वह करता है। रुद्रपुर में एक बार फिर से विकास का पहिया तेजी से दौड़ रहा है। हमारा संकल्प है रुद्रपुर को एक रोल मॉडल के रूप में हम विकसित करे, इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे है। काफ़ी विकास कार्य धराराल पर नजर आने लागे है ओर निकट भविष्य में नज़र आयेंगे।
कार्यक्रम के दौरान अपने स्वागत से विधायक शिव अरोड़ा गद गद नजर आये। इस मार्ग के निर्माण की बहुत बड़ी मांग थी। जो सकार हों रही है यह काफी बड़ा मार्ग है। इसका निर्माण कार्य लगभग तीन से चार महीने में पूर्ण होने की संभावना है।
इस दौरान प्रदेश मंत्री प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश कोली, तरुण दत्ता, उपेंद्र चौधरी,वेद ठुकराल, मयंक कक्कड़, अजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।





















