

– महिला सुरक्षा के दृष्टिगत गाड़ियों में लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे।
– यातायात चौपाल लगाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु किया प्रेरित।
– यातायात में सहयोग करने पर कई लोगों को किया सम्मानित।

रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने आज ‘यातायात चौपाल’ लगाकर जहा यातायात नियमो का पालन करने का पाठ पढ़ाया, वही उन्होंने महिलाओ की सुरक्षा के लिये वाहनों में ‘डैश बोर्ड कैमरे’ लगाने के लिये भी प्रेरित किया। इससे विशेष कर वाहन में बैठी महिलाओ के अपराध पर अंकुश लगेगा और आसमाजिक गतिविधियों की रिकॉर्डिंग हो सकेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की यह ‘यातायात चौपाल’ रूद्रपुर के डीडी चौक पर लगाईं गई। इसका उद्देश्य आम-जनमानस की सुरक्षा था, विशेष कर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा। इनकी सुरक्षा के लिये वाहनों पर डैश-कैमरे लगाने का अभियान चला कर वाहन स्वामियों को डेश बोर्ड पर कैमरा लगाने के लिये प्रेरित किया गया।

‘यातायात चौपाल’ के वारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस अभियान को चलाये जाने का मुख्य उद्देश्य वाहन में बैठे व्यक्तियों महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा व उनके सामान की सुरक्षा के साथ ही सडक दुर्घटनाओ का कारण पता चल सकेगा। साथ ही उन पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के अनुसार वर्तमान में इस अभियान के तहत 30 बसों व 18 टैक्सियों पर डैश-कैम कैमरे लगाये गये है। भविष्य में यह अभियान जनपद में समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत चलाया जायेगा।
‘यातायात चौपाल’ में पुलिस अधीक्षक अपराध, यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी यातायात रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी पन्तनगर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज व निरीक्षक यातायात, सी०पी०यू० एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।





















