

– अब तक 274 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
– दो माह में नशा तस्करों के विरुद्ध 228 अभियोग किए पंजीकृत।
– तीन करोड़ से भी अधिक कीमत की नशीली सामग्री की गई बरामद।
– तीस से अधिक नशा तस्करों की संपत्ति की जानकारी कर जब्तीकरण की कार्यवाही होगी।
– नशा तस्करों के संपर्क सूत्रों को भी रखा गया है रडार पर।
रुद्रपुर – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त (ड्रग फ्री देवभूमि) बनाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान के अन्तर्गत विगत दो माह में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 228 अभियोग पंजीकृत किये गए है। जिसमें 274 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

जिले की पुलिस ने इन नशा तस्करो के कब्ज़े से कब्जे से 8.538 किलोग्राम चरस, 2.303 किलोग्राम स्मैक, 0.098 किलोग्राम हेरोइन, 76.201 किलोग्राम गांजा एवं 58735 नशीली गोली, 6600 नशीले इंजेक्शन, 158496 नशीले कैप्सूल 7000 बोतल कच्ची, अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ से अधिक आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जिले में ”किसी भी सूरत में नशा तस्करो और इससे जुड़े अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा। उनके विरुद्ध कढ़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही इस धंधे से अर्जित संपत्ति की जांच करके उसकी जब्ती की कार्यवाही की जायेगी।”
एक लाख रूपये मूल्य की एक किलो चरस के साथ नशा तस्कर हुआ गिरफ्तार
—————————————————————————————————————————————
ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने नशा तस्करो के खिलाफ छेड़े अभियान में गदरपुर पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत एक लाख रूपये आंकी गई है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गदरपुर पुलिस द्वारा 10 अक्टूबर को सांयकाल चेकिंग के दौरान झगड़पुरी के पास एक नीले रंग की स्कूटी TVS JUPITAR बिना नम्बर में आते व्यक्ति को रोकने पर भागने लगा। पुलिस ने शक होने पर उउसे पकड़ कर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 16 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस को पूछताछ पर इसने अपना नाम इकरार निवासी ग्राम धीमरखेडा थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर बताया। इसने बताया कि यह अवैध चरस लोहाघाट के नवीन नाम के व्यक्ति से ला रहा था। जो 900 रूपये प्रति तोला नशेडियो को बेचता है।
पुलिस ने अवैध चरस की बरामदगी के आधार पर इसके विरूद्ध थाना गदरपुर पर FIR NO-286/2024 U/S 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया है।




















