

– एनडीपीएस जैसे गम्भीर अपराधों में है 20 साल तक की सजा का प्रावधान।
– समाज में जहर घोलने वाले को कोई छूट नहीं।
– इंडिया नजर ब्यूरो
रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अपनी मुहिम चला रही है। इसी क्रम में थाना पुलभट्टा पुलिस एवं ANTF (STF) कुमाउं यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में करीब 85 लाख रुपये की कीमत की 275 ग्राम स्मैक के साथ दो अन्तर्राज्यीय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदो को नशा मुक्त बनाने के विजन में नशे एवं नशे के अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किए हैं। जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में सभी थानाध्यक्षो को नशे के प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए ।
उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना पुलभट्टा एवं (ANTF कुमाऊ यूनिट) STF की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 5 नवंबर की देर रात्रि को मुखबिर की सूचना पर दो स्मैक तस्करो को क्राउन होटल से करीब दो सौ मीटर आगे बरेली रोड पुलभट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी में पकडे गए अभियुक्त वीरपाल पुत्र भूप राम निवासी ग्राम नूरपुर विजरुक थाना विसारतगंज जिला बरेली के कब्जे से 112 ग्राम स्मैक तथा अभियुक्त शेर सिह पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम किनोना पो0 कुंडलिया फैजल्लापुर थाना अलीगंज जिला बरेली के कब्जे से 163 ग्राम स्मैक कुल 275 ग्राम स्मैक बरामद हुयी । बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रूपये आंकी गई है।
पुलिस को पूछताछ में पकडे गए अभियुक्तगणो ने बताया कि वह लोग उक्त स्मैक चन्द्रसेन निवासी बरेली से लाते है व उत्तराखण्ड क्षेत्र मे बेचते है जिससे उन्हे अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है । गिरफ्तार अभियुक्तगण व अपराध मे दुष्प्रेरक अभियुक्त चन्द्रसेन उपरोक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणो को रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा हैं ।





















