

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – आज संगठन पर्व के अन्तर्गत भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन चुनाव 2024 की महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हुआ, कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजवलित कर हुआ,कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग ने किया।
संगठन चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमे पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी मंडल व जिला स्तर के चुनाव का संचालन को लेकर मंथन किया। चुनाव में कार्यकर्ताओ की सहमति के आधार पर योग्य लोगो को जिम्मेदारी दी जायेगी।

कार्यशाला मे भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने अध्यक्षीय भाषण को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ऊधम सिंह नगर जिले मे प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसके दूसरे चरण मे सक्रिय सदस्य बनने का अभियान जिले मे गतिमान है। जिसकी पहली सूची कल जिला कार्यालय पर प्रकाशित होंगी, जो लोग आज दिनांक तक सक्रिय फार्म भरकर जमा करेंगे उनकी सूची कल प्रकाशित की जायेगी।
कार्यशाला मे विधायक व दो बार जिला अध्यक्ष रहे शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर उनमे जोश भरने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मे सदस्यता अभियान मे ऊधम सिंह नगर ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अब संघठन चुनाव का आदेश पार्टी नेतृत्व द्वारा दिया गया है। जिसकी बुनियाद बूथ से शुरू होती है, बूथ गठन के आधार पर ही आगे संगठन का ढाँचा खड़ा होगा। योग्य कर्मठ लोगो को संगठन मे अलग अलग जिम्मेदारी मिलेगी।
बैठक मे मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला ऊधम सिंह नगर जिला चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा ने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहाँ कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश मे सदस्यता अभियान चलाया। जिसमे बढ़ चढ़कर सभी कार्यकताओं ने भाग लिया ओर घर घर जाकर सदस्य बनाया।
उसके दूसरे पड़ाव मे सक्रिय सदस्य अभियान गतिमान है। लेकिन जैसा की विदित है भाजपा एक लोकतान्त्रिक पार्टी है, जहाँ समय समय पर चुनाव के माध्यम से संगठन मे बूथ मंडल जिला ओर प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव होता है।
कैलाश शर्मा ने बताया कि मंडल अध्यक्ष चुनाव हेतु सबसे पहले बूथ अध्यक्ष व बूथ की कमेटी का गठन होगा। जिसके लिये आगामी 10 नवम्बर तक मंडल कार्यशाला होंगी,10 नवंबर से 20 नवंबर तक बूथ कमेटी शक्तिकेंद्र की नियुक्ति प्रकिया पूर्ण की जायेगी जैसी ही यह कार्य पूर्ण होगा उसके बाद मंडल अध्यक्ष चयन प्रकिया को आगे बढ़ाया जायेगा।
शर्मा ने कहा कि यह बूथ की सरचना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, सभी कार्यकर्ता इसमें पूरी निष्ठां से लगे, हम सभी के बीच से ही कोई कार्यकर्ता मंडल जिला प्रदेश स्तर तक की जिम्मेदारी निभाएगा। सभी घोषित मंडल चुनाव अधिकारी अपने अपने मंडल मे जाकर बूथ सरचना, पन्ना प्रमुख गठित करवा कर उनको सरल ऐप अपलोड करने का कार्य करें।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, सह चुनाव अधिकारी के के दास, हिमांशु बिष्ट, सक्रिय सदस्य्ता सयोजक कमलेन्द्र सेमवाल, प्राथमिक सदस्यता सयोजक गोपाल बोरा, पूर्व मेयर रामपाल, अनिल चौहान, उपेन्द्र चौधरी, खबुसिंह, शैली फूटेला, तरुण दत्ता,राजेश तिवारी, धीरेन्द्र मिश्रा, मयंक कक्कड़, किरन विर्क, राधेश शर्मा, विवेक राय, हरीश खानवानी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





















