

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों पर संवेदना व्यक्त करते हुए, मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख और घायलों को एक एक लाख रूपये तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
– इंडिया नज़र ब्यूरो अल्मोड़ा – उत्तराखंड में सड़क हादसों में आज एक और सड़क हादसा जुड़ गया, आज सुबह एक बस मार्चुला के पास गहरी खाई में गिर गई। जिससे बस में सवार 36 लोगो की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि अन्य घायल सवारिया ज़िन्दगी और मौत से जूझ रही है। हादसे में तीन गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिये भेजा गया है, बताया जाता है चालीस सीटर बस में पचपन से ज़्यादा से ज़्यादा सवारिया भरी हुई थी।

हादसे के बाद आसपास के लोगो ने कुछ घायलों को निकाला इसके बाद एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीम की मदद से शवों और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। बस हादसे से समय कई सवारिया बस से छिटक कर बाहर गिर गई थी। अचानक हुए हादसे में किसी को भी संभलने का कोई मौका तक नहीं मिला।

यह बस नैनीडांडा से रामनगर जा रही थी तभी मार्चुला के पास यह हादसा घटित हो गया, यह सड़क हादसा कैसे हुआ यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन कुछ लोग इसे हादसे का कारण एक्सल टूटना बता रहे है, जो भी हो पहाड़ में ऐसे हादसे बढ़ रहे है खचाड़ा और बिना फिटनेस की बसे पहाड़ो पर दनदना रही है, मजबूरी में लोग इन बसों में अपनी ज़िन्दगी दाव पर लगा कर सफर करने को मजबूर है।

हालांकि इस हादसे के बाद कुमाऊ आयुक्त ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे के बाद पौढ़ी और अल्मोड़ा जिले के एआरटीओ (प्रवर्तन) को निलंबित करने के निर्देश दिये है। साथ ही इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।





















