

– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – नगर में कोतवाली रुद्रपुर के नये प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी का कोतवाली पहुंच कर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला ऊधमसिंह नगर के चेयरमैन प्रवीण अरोरा ने पुष्प भेट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रवीण अरोरा ने कहा कि निर्बल, निर्धनों और पीड़ितों को पूर्व की भाँति मनोज रतूड़ी जी काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पुलिस कर्मी या उसके परिवार को स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या होती है तो भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उसके साथ खड़ी है और हर तरह की मदद करेगी। इस अवसर पर उनके सहयोगी साथीगण गौरव अरोड़ा, सुभाष जोशी, कर्म सिंह चीमा एवं बलराज सिंह संधू मौजूद थे।





















