
रुद्रपुर – जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा देर रात थाना दिनेशपुर में पहुंचे और घटी घटना की खुद कर रहे है मॉनिटरिंग। एसएसपी द्वारा घटना के खुलासे के लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

दिनेशपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ कर ली गई। घटना की पूरी जानकारी व अन्य अभियुक्तों के नाम भी सामने आए है। पुलिस टीमों द्वारा टेक्निकल तथा मैनुअल सर्विलांस द्वारा अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु दबिश दी जा रही है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले ऐसे अपराधी बिल्कुल भी बक्शे नहीं जाएंगे, ऐसे अपराधियों पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।





















