
रुद्रपुर – जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा की सख्ती के परिणाम आने लगे है, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 15 लाख रूपये से ज़्यादा के सोने चांदी के आभूषणों के साथ दो चोरो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। एसएसपी ने 100 प्रतिशत माल बरामदगी पसर पुलिस टीम को ढाई हज़ार रूपये देने की घोषणा की है।
आप को बता दे कि थाना पंतनगर क्षेत्र में 12 अक्टूबर को रंगाई पुताई करने वाले दो अज्ञात लोगो द्वारा घर से 15 लाख रूपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया था। इस घटंना की रिपोर्ट वादी द्वारा थाना में FIR NO-156/2024 US धारा 305(ए) BNS, BNS बनाम आज्ञात पंजीकृत कराई थी।
(एसएसपी मणिकांत मिश्रा)
चूँकि यह सनसनीखेज चोरी कलेक्ट्रेट कालौनी क्षेत्र के सिडकुल में घटित हुई थी। इस मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा तत्काल इस घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे और पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम द्वारा 50 से अधिक CCTV कैमरो को खंगाला और संदिग्धो से पूछताछ की। जिससे दोनों चोरो को पुलिस ने चोरी के माल सहित लुमिनस कम्पनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। चोरी का माल बरामद होने पर पुलिस ने अभियोग में धारा 317 BNS की बढोत्तरी कर दी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सुनील पुत्र राम भरोसे लाल निवासी ग्राम खाता थाना देवरनीय जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष और भवानी प्रसाद उर्फ बंटी पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम खाता थाना देवरनीय जिला बरेली उ0प्र0 उम्र-30 वर्ष है। इसमें से भवानी प्रसाद उर्फ बंटी का आपराधिक इतिहास भी है इसके विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO-204/2020 US 302,201,120 B IPC दर्ज है।
इस चोरी का खुलासा करने में पंतनगर के प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा एवं प्रदीप कोहली चौकी प्रभारी सिडकुल थाना पंतनगर,हेम चंद्र उप निरीक्षक,कांस्टेबिल पंकज पोखरियाल, नवीन कन्याल, भुपेन्द्र सिंह SOG शामिल थे। पुलिस के इस कार्य की सराहना की जा रही है।





















