
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के निमित्त आज भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा में रुद्रपुर और किच्छा विधानसभा में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई, बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे, बैठक का शुभारम्भ दीप प्रजलित करके हुआ।

समीक्षा बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने अध्यक्षीय भाषण के रुप में कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकताओं में भारी उत्साह है। हर पदाधिकारी व पार्टी का सदस्य इस अभियान में पूरी तन्मयता से लगा है ओर हमको उम्मीद है उधम सिंह नगर जिला प्रदेश में शीर्ष पर रहेगा ऐसा प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाते है।
समीक्षा बैठक को मुख्य रूप से लेने आये प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा सदस्यता अभियान का पहला चरण के बाद, जिसमे प्रदेश के सभी कार्यकताओं की मेहनत के परिणाम स्वरूप प्रदेश भर में भाजपा ने15 लाख सदस्य बना लिये है ओर अब आगे भी इस अभियान में तेजी लाते हुए हमने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने है। कार्यकताओं को जो लक्ष्य दिया था उसमे काफ़ी लोगो ने उस लक्ष्य को हासिल किया है। ऐसे कार्यकताओं को सम्मानित जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग के लोगो तक अपना सम्पर्क हों ऐसा प्रयास सभी का होना चाहिए वही देखने में आ रहा है, सदस्यता अभियान को लेकर लोग में भाजपा से जुड़ने के लिये उत्साह नजर आ रहा है। इसके दूसरे चरण में हमने बूथ बूथ जाकर लोगो से सम्पर्क करना है ओर अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथ पर 200 सदस्यों को जोड़ना है, प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार कहा कि पार्टी का कार्यकर्त्ता कि मेहनत के बल पर हम उत्तराखंड में रिकार्ड सदस्य बनाने का कार्य करेंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कार्यकताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा इस अभियान में तेजी लाते हुए सदस्यता अभियान 2024 को घर घर जाकर चलाना है।
इस दौरान जिला प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, गोपाल बोरा, जिला महामंत्री अमित नारंग, पूर्व मेयऱ रामपाल, सुरेश कोली,उपेन्द्र चौधरी, धीरेन्द्र मिश्रा, मोहन तिवारी, अनिल चौहान,तरुण दत्ता, जुल्फेकार, रश्मि रस्तोगी, फरजाना बेगम,विपिन जल्होत्रा, कमलेन्द्र सेमवाल, व लोग मौजूद रहे।





















