
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – उत्तराखंड के सिखो के प्रसिद्ध गुरुद्वारा नानकमत्ता परिसर में बीती 28 मार्च को डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की अलसुबह मोटर साइकिल पर आये दो हत्यारो द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमरजीत उर्फ़ बिट्टू को हरिद्वार पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इस मामले में नामजद आरोपी फरार चल रहे थे।

अब इस मामले में जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने का बड़ा एक्शन लिया है, पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद उसके घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर फरारी के नोटिस चस्पा किये है।

न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा संबंधित Fir नंबर 83/20 24 धारा 302/ 34/120b Ipc व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम बाबा अनूप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नवाबगंज बिलासपुर उत्तर प्रदेश की तामिली हेतु क्षेत्राधिकारी सितारगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नानकमत्ता देवेन्द्र गौरव, उप निरीक्षक अशोक कांडपाल, कांस्टेबल अमित देवरानी की टीम गठित कर मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त बाबा अनूप सिंह के निवास स्थान नवाबगंज थाना बिलासपुर ,पसियापुर ,तहसील नवाबगंज,मुख्य चौराहे नवाबगंज नगर पालिका ऑफिस नवाबगंज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाबा अनूप सिंह की फरारी की उद्घोषणा का प्रचार प्रसार करते हुए उद्घोषणा की प्रतियां चस्पा की गई।





















