
– प्रदीप श्रीवास्तव
जसपुर – देर रात्रि जसपुर क्षेत्र में पुलिस व दो लुटेरों के बीच अचानक हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जब उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय भेज दिया गया। जहां से उसे हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती 14 सितम्बर 24 को कोतवाली जसपुर क्षेत्र में आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में कोतवाली जसपुर में FIR NO. 465/24 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना को इसी घायल दिलशाद नामक लुटेरे ने अंजाम दिया था। इससे पूर्व इस पर कई गंभीर मुकदमे बताये जा रहे हैं।

आपको बता दें कि जसपुर क्षेत्र में देर रात्रि लगभग दो बजे पुलिस सूत मिल क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी, कि इसी दौरान एक बाईक पर दो लोग संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। पुलिस ने शक होने पर इन्हे रुकने का इशारा किया, जिस पर बाईक सवारों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। लुटेरों की तरफ से अचानक हुई फायरिंग से पुलिस भी एक्शन में आ गई। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा करने लगी कि लुटेरे गूलरगोजी क्षेत्र के गन्ने के खेतों में घुस गए।
इस दौरान पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ हुई, जिसमे दिलशाद नामक एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा भी काशीपुर पहुंचे और उन्होंने घटना के वारे में जानकारी ली।





















