– इंडिया नज़र ब्यूरो
काशीपुर – एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों के तस्करो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की पुलिस की बड़ी कार्यवाही करते हुए कोतवाली काशीपुर क्षेत्र से अवैध 21 किग्रा गांजा के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी द्वारा जनपद में अवैध नशे की रोकथाम व संलिप्त लोगो पर कार्यवाही हेतु चलायें जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसपी काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व मे काशीपुर पुलिस द्वारा बीती 23 सितम्बर को साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर से अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी रमपुरा हाल निवासी साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 21 kg अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया|
(एसएसपी मणिकांत मिश्रा)
अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी रमपुरा हाल निवासी साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर से बरामद 21 kg अवैध गांजा के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि उक्त अवैध गांजा को वह रामनगर के शकील नाम के व्यक्ति से लेकर आया है तथा उक्त गांजा को छोटी-छोटी पुडियाएं बनाकर महंगे दामो में नशेड़ियों को बेचता है|
उक्त शकील के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है| अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में 376/2024 U/S 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।





















