
रूद्रपुर – पिछले दिनों ग्राम भगवानपुर में उजाड़े गये चालीस परिवारों को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने राशन की किटों का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि इन निर्धन ग्रामीणों के पक्के निर्मित घरों को तोड़ने के बाद से ये घर से बेघर हो गये हैं। इनकी इस दयनीय अवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी से आवासीय पट्टे देने की गुहार भी लगा चुके हैं।
ठुकराल ने कहा कि बरसात के दिनों में इनकी दयनीय स्थिति के कारण इन्हें आवासीय पट्टे ग्राम सभा की रिक्त पड़ी भूमि पर मिलना न्याय संगत व व्यापक जनहित में है। ठुकराल ने कहा कि इन ग्रामीणों को आवासीय पट्टा व प्रधानमंत्री भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत आवास हेतु मुख्यमंत्री से भेंट वार्ता की जायेगी।





















