
रुद्रपुर – क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन के अवसर पर पूरी विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग इलाकों मे हवयज्ञ, वृक्षारोपण जलाभिषेक कर उनकी दीर्घ आयु की कामना की गयी।
वही आपको बता दे गत दिनों रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के मोसेरे भाई के निधन के चलते उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है, जिसके चलते जन्मदिन से संबधित कोई कार्यक्रम नहीं किया।
हालांकि उनके समर्थको व पार्टी कार्यकताओं ने जगह जगह हवनयज्ञ, वृक्षारोपण व जलाअभिषेक कर धूम धाम से विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन मनाया ओर उनकी दीर्घ आयु की कामना की।

आपको बता दे रम्पुरा मे चौरासी घंटा मंदिर पर हवन व पौधरोपण हुआ तो वही शैलजा फ़ार्म मे प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। तो ग्रामीण क्षेत्र मे भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग ने ग्रामीण क्षेत्र मे हवन व पौधरोपण कार्यक्रम किया, साथ हीं मुख्य बाजार मे पांच मंदिर मे व्यापरियो ने हवन कार्यक्रम किया, तो आर्य समाज मंदिर मे गौ रक्षा दल ने हवन यज्ञ किया ऐसी हीं भदईपुरा, शांति कॉलोनी, ट्रांजिस्ट कैंप, संजयनगर खेड़ा दूधिया नगर सहित अनेको जगह वृक्षारोपण के साथ विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन पर दीर्घ आयु की कामना की साथ हीं बद्री केदार सेवा मंडल की ओर से लंगर लगाकर विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन मनाया।
विधायक शिव अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्त्ता व समाज के विभिन्न संगठनों नागरिकों का आभार जताया। जिन्होंने उनकी गैर मौजूदगी मे भी भव्य रूप से जन्मदिन मनाया।
इस दौरान भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिला महामंत्री अमित नारंग,सुरेश कोली, उपेन्द्र चौधरी, तरुण दत्ता, किरन विर्क, मयंक कक्कड़, वेद ठुकराल, राजेश कामरा, विश्वास व अन्य लोग मौजूद रहे।





















